निर्भया केस में चारों दोषियोंके खिलाफ डेथ वारंट जारी हो गया है। 22 जनवरी को सुबह 7 बजे दोषियों को फांसी दी जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। इस तरह 7 साल 37 दिन बाद निर्भया को इंसाफ मिला है। फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि यह देश की सभी बेटियों के लिए इन्साफ है। उन्होंने कोर्ट का धन्यवाद भी दिया। इस फैसले से महिलाओं का कानून में विश्वास बढ़ेगा।
वहीं दोषियों के वकील एपी सिंह का कहना है कि वे क्यूरेटिव पीटिशन दाखिल करेंगे। निर्भया की मां की वकील सीमा कुशवाह ने कहा कि आज हमारी आंखे नम है। ज्यादा खुशी होती यदि निर्भया भी आज हमारे बीच होती।